आज की तारीख 29 जुलाई ने पूरे देश में Pubg की दुनिया में तहलका मचा रखा हैं। क्योंकि भारत में BGMI Ban कर दिया गया हैं। जी हां, और यह हम क्यों कह रहे है। यह सब आपको आगे पूरी पोस्ट में बताएंगे।
पहले लोग सोच रहे थे कि यह कोई Glitch हो सकता हैं। पर यह पूरी तरह गलत हैं। क्यूंकि यह Playstore और App Store दोनो जगह से इकठ्ठा गायब हुआ हैं। ऐसे में इसे कंपनी की गलती कहना गलत होगा।
भारत में BGMI के चाहने वाले काफी लोग हैं। जो रोज PUBG खेलते हैं। इसको Ban करने के पीछे सरकार का ही हाथ बताया जा रहा हैं। परंतु इसका क्या पूरा कारण हैं। वो हम आपको अपनी इस पोस्ट में बताएंगे। और अगर आपको जानकारी पसंद आए तो शेयर जरूर कीजिएगा।
BGMI Ban होने का कारण :
अचानक BGMI का यूं गायब हो जाना आपको काफी हैरान कर रहा होगा। परंतु यह अचानक नही हुआ। बल्कि इसके बारे में सरकार एक साल से विचार कर रही हैं। ठीक एक साल पहले सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया था। जिसको अब पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया हैं।
गुरुवार शाम तक PUBG एप्पल स्टोर पर उपलब्ध नहीं था। जो अब प्ले स्टोर पर भी नही हैं। सूत्रों के मुताबिक चीनी पब्लिशर Tencent के साथ affiliation के चलते यह प्रतिबंध लगाया गया हैं।
इस विषय पर सरकार काफी समय से विचार कर रही थी। और सरकार को कई बच्चो के घरवालों की शिकायत भी मिल रही थी। जिसमे वे इस गेम पर काफी पैसा लगा रहे थे।
हालांकि BGMI Ban पर अभी सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया हैं। कि यह कोई सरकारी करवाई हैं या नही। और इसको हटाने के क्या कारण हैं।
PUBG Ban सही या गलत?
कई बच्चो और लोगो को इसके Ban होने से काफी धक्का लगा हैं तो दूसरी ओर उनके घरवालों को खुशी मिली हैं। जो इस गेम से परेशान थे। आपका इस बारे में क्या विचार हैं अपना वोट जरूर दीजियेगा। और आगे शेयर करके निर्णय को मजबूत कीजिएगा।