नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी लिखने के शौकीन हैं और इस शौक के चलते आप इससे पैसा भी कमाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है। Pocketfm की मदद से आप कहानियां लिखकर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हो
आज के समय में कई लोग कहानियां और रोचक किस्से को लिखना पसंद करते हैं। परंतु समस्या यह आती है की नई कहानी को लिखने के लिए काफी समय लगता है। और आज के युग में लोग ज्यादातर कमाने पर ध्यान देते हैं। जिस कारण वे कहानियां नहीं लिख पाते।
क्योंकि उनको यह सवाल हमेशा रहता है कि हम कहानियां लिखकर पैसे कैसे कमा सकते हैं? परंतु कई स्त्रोत ऐसे भी है जहां आप कहानियां लिखकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
और साथ ही अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।आप ऐसा Pocketfm नामक ऐप की सहायता से कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए नीचे पूरी पोस्ट विस्तार से पढ़ें।
Table of Contents
Pocketfm क्या हैं ?
यह एक पॉडकास्ट संबंधित वेबसाइट है। जिसके अंदर आप अनेक रोचक कहानियों एवं किस्सों को सुन सकते हैं। इसके अंदर कहानियों को ऑडियो के माध्यम से सुना जा सकता हैं। जिसमे आपको काफी मजेदार Sound Effect भी सुनाई देते हैं।
यह भारत की जानी-मानी Podcast ऐप है। जिसके आज के समय में 5 करोड से भी ज्यादा उपयोगकर्ता है। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हो कि यह कितनी मशहूर ऐप है।
Poketfm से कैसे कमा सकते हैं ?
इस ऐप पर हजारों की संख्या में कहानियां मौजूद हैं। जिसको लिखने के लिए इनको लेखकों की आवश्यकता पङती है। इसलिए यह लोगों को कहानियां लिखने के बदले अच्छा खासा पैसा देती है।
आप भी इनके साथ जुड़कर अच्छा पैसा कमा सकते हो। कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि इनके साथ जुड़कर पैसा कमाने के लिए कोई न्यूनतम योग्यता की आवश्यकता होती है या नहीं?
तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि इससे पैसा कमाने के लिए आपके पास किसी भी योग्यता का होना आवश्यक नहीं है। अगर आप लिखने में माहिर है तो आप आज से ही इनके साथ जुड़कर लिखकर कमाना शुरू कर सकते हैं। Pocketfm के साथ आप कैसे जुड़ सकते हैं? और कैसे पैसा कमा सकते हैं? यह सब जानने के लिए नीचे पूरा ब्लॉग पढ़ें।
Pocketfm पर कैसे रजिस्टर कैसे करें ?
1. सबसे पहले इनकी वेबसाइट www.pocketfm.com पर जाएं।
2. उसके बाद आपको एक होम पेज पर एक बैनर दिखाई देगा। जिस पर ‘write at home, Earn stable income’ लिखा होगा उस पर क्लिक करें।
3. उसके बाद ‘Create a novel’ का ऑप्शन आएगा। उस पर क्लिक करें।
4. अब आप इसमें अपना नंबर भरे और Continue पर क्लिक करें।
5. आपके फोन पर एक कोड आएगा। अब उसको इनबॉक्स में भरे।
6. उसके बाद ‘New Chapter’ का एक ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करे।
7. वहां से आप कहानियां लिखने का अपना सफर शुरू कर सकते हो।
Pocketfm कैसे पैसे देता हैं ?
हालांकि, इससे पैसा कमाना मुश्किल नहीं है। फिर भी आपको इनके कुछ न्यूनतम मांगो को पूरा करना पड़ता है। सबसे पहली मांग होती है कि आप की कहानी बिल्कुल नई होनी चाहिए।
यह किसी भी अन्य कहानी से नहीं मिलनी चाहिए। परंतु अगर आप चाहे तो अन्य कहानियों से प्रेरित होकर कहानियां लिख सकते हो। और दूसरी मांग न्यूनतम शब्दों की होती है। इसके लिए जब आप इस पर कोई नई कहानी शुरू करते हो। तो उसके लिए न्यूनतम 30,000 शब्द पूरे होने पर आपको ₹3000 दिए जाते हैं।
और उस कहानी पर जैसे-जैसे आप शब्दों की संख्या बढ़ाएगे। वैसे-वैसे आपको पैसे मिलते जाएंगे इसके लिए आप इनकी साइट पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हो। कि आपको कितने शब्दों पर कितने पैसे मिलेगे।
कई लोग इतने शब्दों को सुनकर असमंजस में पड़ जाते हैं। कि यह हम पूरा कर पाएगे या नहीं? परंतु जब आप कहानी लिखना शुरू करोगे। तब आप यह पाओगे कि यह शब्द भी आपकी कहानी को पूरा करने के लिए कम पड़ रहे हैं।
Pocketfm कब पैसा देता हैं ?
जैसे ही आप अपनी कहानी को इनकी साइट पर पब्लिश करोगे। तो वह आप की कहानी वेरीफाई होने के लिए इनके पास जाएगी। जिसके बाद वे आप की कहानी को ध्यान से पढ़ेगे और जब आप की कहानी उनको अच्छी लगेगी तो वह आपको कुछ ही दिनों में मैसेज करके अपडेट दे देगे और आपको पेमेंट कर देगे।
साथ ही अगर आप की कहानी ऑडियो पॉडकास्ट के लिए सिलेक्ट होती है। तो उसके लिए आपको अलग से पेमेंट साथ दी जाती है। और आपको उस कहानी की रॉयल्टी भी दी जाती है। उसके बाद आप अपनी कहानी को इनकी ऐप पर सुन सकते हो। अगर आप english learn करना चाहते है तो यह सबसे बेस्ट वेबसाइट है।कई लोग इनकी ऐप पर कहानियां लिखकर हजारों रुपए कमा रहे हैं। अगर आप में भी लग्न है। तो आप भी दिन में केवल कुछ समय काम करके अच्छा खासा पैसा इससे निकाल सकते हो।
ऐसी ही अन्य कमाने से संबंधित जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें। इसके लिए आप नीचे दिए गए बटन पर अपनी ईमेल भर के सब्सक्राइब कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें