भारत धीरे धीरे उन्नति की तरफ जा रहा हैं। यही कारण है कि भारत में कई नई कंपनियां हर दिन आती रहती हैं। पर कहते है ना कि जंगल का राजा केवल एक होता है। ऐसे ही भारत में भी कुछ कम्पनियाँ ऐसी है जो अपना वर्चस्व कई समय से बनाये हुए है और top indian companies में जगह बनाए रखती है। ये कंपनियां अपने प्रतियोगी को कड़ा मुकाबला देती है।
ये कंपनी अपने अपने क्षेत्र की जानी-मानी कंपनियां है और काफी लंबे समय से चली आ रही है इसलिए इनको टक्कर दे पाना दूसरी कंपनियों के लिए काफी मुश्किल साबित होता है आज हम आपको भारत देश की कुछ ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताएंगे जो शीर्ष स्थान पर अपना स्वामित्व बनाए हुए हैं। (top indian companies)
Table of Contents
Top Indian Companies in 2022 :
1. Reliance industries:
भारत में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा। जिसने रिलायंस का नाम नहीं सुना हो। क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी जानी मानी कंपनी है। सन् 1966 में शुरू हुई यह कंपनी आज उन तरक्की पर चल रही है। जहां इनको टक्कर दे पाना अन्य कंपनियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इसकी शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने महाराष्ट्र के मुंबई शहर में की थी। और उस समय यह कच्चा तेल का व्यापार करती थी। पर आज कई क्षेत्र में यह कंपनी काम कर रही है। और प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही है।
2. TCS consultancy Services:
यह कंपनी भारतीय बाजार की वह कंपनी है। जो जिस भी व्यवसाय को करती है। उसको अलग ही बुलंदी पर पहुंचा देती है। इसका भी भारत में काफी बड़ा साम्राज्य फैला हुआ है। इस कंपनी की शुरुआत जेआरडी टाटा ने सन् 1968 में की थी और आज यह कई सेवाओं को देने में काम कर रही है। साथ ही यह अपनी कमाई का अधिकतर भाग दान में देती है। इसलिए यह काफी लोगों की पसंद भी है।
3. Infosys:
यह कंपनी आज भारत की आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। इसकी शुरुआत एन आर नारायण मूर्ति ने 7 जुलाई 1981 को अपनी पत्नी से ₹10,000 उधार लेकर पुणे में की थी और आज इनका ट्रेन ओवर काफी अधिक मात्रा में बढ़ चुका है। जिसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है। कि आज इनकी कंपनी में ढाई लाख से भी अधिक लोग काम कर रहे हैं। इन्होंने कॉफी क्षेत्रों में अपने काम को बढ़ाया है और भारत की जानी मानी कंपनी बन चुकी है। (top indian companies)
4. HDFC Bank:
बैंकिंग क्षेत्र की अगर हम बात करें तो उसमें जो सबसे ऊपर नाम उभरकर आता है। वह है एचडीएफसी बैंक। जोकि बैंकिंग क्षेत्र का सबसे सफल और श्रेष्ठ बैंक है। एचडीएफसी बैंक की स्थापना अगस्त 1994 में की गई थी और इसकी अधिकतर शाखाएं मुंबई और दिल्ली में है। साथ ही एचडीएफसी देश का ऐसा पहला बैंक है। जिसका देश का पहला निजी विलय टाइम्स बैंक के साथ हुआ था।
5. Hindustan Unilever:
वैसे तो यह कंपनी इंग्लैंड की एक कंपनी का भाग है। परंतु भारत में यह टॉप टेन कंपनियों में शामिल होती है। आज के समय में इनके प्रोडक्ट प्रत्येक घर में प्रयोग होते हैं। साथी ही यह भारत की सबसे पुरानी कंपनी भी है। यह कंपनी साल 1895 में Lifeboy साबुन लेकर भारत आई थी। जोकि आज भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
6. ICICI Bank:
यह बैंक भारत के अधिकांश क्षेत्र में फैला हुआ है। और काफी प्रसिद्ध भी है। इसकी स्थापना 5 जनवरी 1994 को की गई थी। जिसका प्रधान कार्यालय मुंबई में स्थित है। इस बैंक को 31 मार्च 2010 को भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोषित कर दिया गया था। बैंक के पास भारत में तीन हजार के करीब शाखाएं है। और लगभग 10,000 से भी ऊपर एटीएम है। आईसीआईसी बैंक आज भारत के साथ साथ 18 अन्य देशों में भी स्थित है। (top indian companies)
7. State Bank of india:
इस बैंक की सेवाओं के बारे में भारतीय बाजार में काफी शिकायतें सुनने में आती है। परंतु फिर भी यह बैंक भारत की टॉप 10 कंपनियों में जगह बनाता है। आज यह बैंक भारत के लगभग प्रत्येक घर तक पहुंच चुका है। और यह जितना बड़ा बैंक है उतना ही गहरा इसका इतिहास है। क्योंकि यह बैंक 213 साल पुराना है। जिसकी स्थापना 2 जून 1806 में बैंक ऑफ कोलकाता के नाम से की गई थी। उसके बाद कई बैंकों को मिलाकर इस बैंक का निर्माण 1823 में किया गया। (top indian companies)
8. Bharti Airtel:
पहले के समय में भारतीय बाजार में काफी दूरसंचार कंपनियां होती थी। परंतु कुछ कंपनियों ने बाजार में इतनी कड़ी प्रतियोगिता करी कि आज केवल कुछ ही दूरसंचार कंपनियां भारत में स्थापित है। उन्हीं में से एक कंपनी है। भारती एयरटेल। जिसका भारत में काफी नाम है। इसकी स्थापना 7 जुलाई 1995 को सुनील भारती मित्तल के द्वारा की गई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
top indian companies
9. HDFC:
यह कंपनी भारत की सर्वोत्तम फाइनेंस कंपनी है। एचडीएफसी बैंक भी इसी का एक भाग है। एचडीएफसी फाइनेंस से संबंधित सेवाएं प्रधान करती है। जो बैंकिंग क्षेत्र के अलावा भी होती है।
10. Adani Green energy:
हमारी लिस्ट की आखरी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी है। जोकि भारत के अडानी ग्रुप द्वारा चलाई जाती है। इसकी स्थापना 2015 में गौतम अडानी के द्वारा की गई थी। जोकि ग्रीन एनर्जी से संबंधित प्रोडक्ट बनाती है तथा उसके अलावा भी अन्य सेवाएं प्रदान करती है।
Business से जुडी जानकारी के लिए आप हमारी दूसरी website InfoPediaHindi पर quality article पढ़ सकते है।
सरकारी मदद से गांव में शुरू करे ये बिजनेस, होगी लाखों की कमाई